1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मीरवाइज ने किया भारत-पाक वार्ता के फैसले का स्वागत

मीरवाइज ने किया भारत-पाक वार्ता के फैसले का स्वागत

श्रीनगर: हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर सहित सभी मुद्दों पर बातचीत बहाल होने का स्वागत करते हुए कहा है कि लंबित मुद्दों का

mirwaiz umar farooq- India TV Hindi
mirwaiz umar farooq

श्रीनगर: हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर सहित सभी मुद्दों पर बातचीत बहाल होने का स्वागत करते हुए कहा है कि लंबित मुद्दों का समाधान करने के लिए बातचीत सबसे प्रभावी रास्ता है।

मीरवाइज ने कहा, ‘हुर्रियत दोनों देशों के बीच सार्थक बातचीत के लिए हमेशा खड़ा रहा है तथा उसका मानना है कि लंबित मुद्दों का सामाधान करने के लिए बातचीत सबसे प्रभावी रास्ता है।’ जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित एक संगोष्ठी में उन्होंने दोनों देशों के नेतृत्व से आग्रह किया कि वे बातचीत की प्रक्रिया में कश्मीरी नेतृत्व को शामिल करें।

उधर, भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रवक्ता वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा भारत और पाकिस्तान के बीच समग्र वार्ता की बहाली करने के फैसले की सराहना करती है जिसमें परस्पर विश्वास बहाली के कदम, सियाचिन, सर क्रीक, वुलर बराज...तुलबुल नौवहन परियोजना, आर्थिक एवं वाणिज्यिक सहयोग, आतंकवाद विरोधी लड़ाई, मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश, मानवीय मुद्दे, जनता के बीच परस्पर आदान-प्रदान तथा धार्मिक पर्यटन के मुद्दे भी शामिल होंगे।

Latest India News