1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. UP Election 2017 से पहले 8 बागियों की बगावत, हुए BJP में शामिल

UP Election 2017 से पहले 8 बागियों की बगावत, हुए BJP में शामिल

केंद्रीय सत्ता की दशा, दिशा और दावेदारी तय करने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने में कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही 8 दलबदलुओं ने अपनी पार्टी छोड़ BJP का दामन थाम लिया है।

BJP
- India TV Hindi
BJP

नई दिल्ली: केंद्रीय सत्ता की दशा, दिशा और दावेदारी तय करने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने में कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन फायदे और नुकसान की संभावना को भांपने वाले राजनीति के खिलाड़ी सक्रिय हो चुके हैं। सीधे सीधे कहें तो अभी से तमाम दलबदलुओं ने खेल दिखाना शुरु कर दिया है। ताजा खबर के मुताबिक 8 दलबदलुओं ने अपनी पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।

सपा, बसपा और कांग्रेस के विधायकों को भाई भाजपा:

इसे पार्टी के खिलाफ रोष कहें या फिर फायदे की लालसा, लेकिन विधायकों का अपनी पार्टी छोड़ दूसरी का दामन थामना यूपी विधानसभा चुनाव 2017 की झलक दिखाने को काफी है। ऐसे में जब पार्टियों ने अपने दावेदारों की सूची तक तय नहीं की है करीब 8 विधायकों ने अपनी पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में 3 कांग्रेस, दो बसपा (रजनीश त्रिपाठी और बाला अवस्थी) और सपा के शेर बहादुर का नाम शामिल है।

Latest India News