1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आनंदीबेन का इस्तीफ़ा मंज़ूर, नये सीएम पर अब विधायक दल करेगा फ़ैसला

आनंदीबेन का इस्तीफ़ा मंज़ूर, नये सीएम पर अब विधायक दल करेगा फ़ैसला

गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल के इस्तीफे के बाद आज बुधवार को सुबह प्रधानमंत्री आवास पर बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की गई लेकिन फिलहाल कोई नाम

BJP parliamentry board meeting- India TV Hindi
BJP parliamentry board meeting

गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल के इस्तीफे के बाद आज बुधवार को सुबह प्रधानमंत्री आवास पर बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की गई लेकिन फिलहाल कोई नाम तय नहीं किया गया है। अब गुरुवार को गुजरात में विधायक दलों की बैठक होगी जिसमें नए सीएम का नाम तय होगा। बैठक में संसदीय बोर्ड दो पर्यवेक्षकों भी होंगे।

संसदीय बोर्ड की बैठक में सबसे पहले आनंदी बेन पटेल के इस्तीफे देने की ख़्वाहिश को स्वीकार किया गया। प्रदानमंत्री मोदी ने इस मौक़े पर आनंदीबेन की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने 75 साल की उम्र में इस्तीफ़े की पेशकश कर आदर्श प्रस्तुत किया है। मंगलवार को नए मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दोपहर 1 बजे संगठन महामंत्री रामलाल, बीजेपी उपाध्यक्ष ओम माथुर और गुजरात बीजेपी के प्रभारी दिनेश शर्मा के साथ गहन विचार-विमर्श किया. बैठक के बाद अमित शाह ने फैसला किया कि बुधवार को दिनेश शर्मा और सहसंगठन महामंत्री वी सतीश गुजरात में जाकर नेताओं से नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा करने के बाद फीडबैक दें।

आनंदीबेन को हटाने के मिल रहे थे संकेत

बीजेपी उपाध्यक्ष ओम माथुर ने ही 25 अप्रैल को गुजरात की राजनीतिक परिस्थितियों पर पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह एक रिपोर्ट दे थी। रिपोर्ट में जल्दी ही सरकार में नेतृतव परिवर्तन की बात कही गई थी। सूत्रों के अनुसार इसी रिपोर्ट के आधार पर ही आनंदी बेन पटेल मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया है।

तलाश ऐसे सीएम की जो दिला सके पार्टी को 2017 के चुनाव में जीत

गुजरात के नए मुख्यमंत्री पद की दौड़ में गुजरात के हेल्थ मिनिस्टर नितिन पटेल और गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष विजय रूपानी का नाम सबसे आगे हैं। पार्टी के सूत्रों की मानें तो पार्टी अभी गुजरात में कोई ऐसा प्रयोग नहीं चाहती हैं, जिसका हर्जाना पार्टी को 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उठना पड़े. सूत्रों का ये भी कहना है कि किसी ऐसे नेता को गुजरात का मुख्यमंत्री पद जिम्मेदारी दी जाए जो मजबूती से विधानसभा में बीजेपी को जीत दिलाए।

Latest India News