1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कल होगा मोदी-मंत्रिमंडल का विस्तार, दिखेंगे कई नये चेहरे

कल होगा मोदी-मंत्रिमंडल का विस्तार, दिखेंगे कई नये चेहरे

नयी दिल्ली: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा जिसकी आधिकारिक सूचना राष्ट्रपति भवन को दे दी गई है। सूत्रों के अनुसार 5 जुलाई को 11 बजे राष्ट्रपति भवन में नए मंत्री

Modi cabinet reshuffle- India TV Hindi
Modi cabinet reshuffle

नयी दिल्ली: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा जिसकी आधिकारिक सूचना राष्ट्रपति भवन को दे दी गई है। सूत्रों के अनुसार 5 जुलाई को 11 बजे राष्ट्रपति भवन में नए मंत्री शपथ लेंगे।

मोदी ने कुछ दिन पहले ही मंत्रियों के कामकाज का लेखाजोखा लिया था और रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही जहां कुछ राज्यमंत्रियों को प्रोमोशन मिल सकता है वहीं कुछ को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। फेरबदल में कुछ सांसदों का प्रमोशन होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक़ मंत्रिमंडल में शामिल होनेवाले नौ सांसदों के नाम लगभग तय हो चुके हैं।

नए चेहरों को मिल सकती है जगह

यूपी विधान सभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश से एक या दो को मंत्री बनाना तय समझा जा रहा है। ख़बरों के मुताबिक़ यूपी में बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल के मंत्री बनने पर मोहर लग गई है।

कोई पास तो कोई फेल

सूत्रों के अनुसार पटेल के अलावा पुरुषोत्तम रुपाला, रामदास अठावले, अजय टमटा, कृष्णराज, एसएस अहलूवालिया, महेंद्रनाथ पांडेय, अर्जुनराम मेघवाल, पीपी चौधरी के भी नामों की चर्चा है। कामकाज के रिपोर्ट कार्ड को देखें तो मानव संसाधन राज्य मंत्री रामशकंर कठेरिया और पंचायती राज, रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री निहालचंद को वापस संगठन में काम करने के लिए भेजा जा सकता है। अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला को भी मंत्री पद से बेदख़ल किया जा सकता है।

फेरबदल पर काफी समय से क़यासबाज़ी

पीएम मोदी को 6 जुलाई को विदेश दौरे पर जाना है और मंत्रमंडल के विस्तार का काम इससे पहले ही होना है। काफी समय से कयास लगाए जा रहे कैबिनेट फेरबदल को अमली जामा पहनाये जाने की क़यासबाज़ी चल रही थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव भी फेरबदल का एक महत्वपूर्ण कारण माना जा रहा था।

कैबिनेट में फेरबदल का फैसला पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली की आरएसएस नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद किया गया है।

Latest India News