नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट कर बताया, "पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर हम देश के प्रति उनके चिरस्थाई योगदान को गर्व से याद कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी द्वारा मालवीय को लिखे पत्र की तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की। मालवीय का जन्म 25 दिसम्बर, 1861 को इलाहाबाद में हुआ था। वह कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं स्वतंत्रता सेनानी भी थे। मालवीय ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना भी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनके जन्मदिन पर बधाई देता हूं और उनके स्वास्थ्य की कामना करता हूं।" नवाज का जन्म 25 दिसम्बर, 1949 को हुआ था।
Latest India News