1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमीरों की है मोदी सरकार: राहुल गांधी

अमीरों की है मोदी सरकार: राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए इसे कार्पोरेट की सरकार बताया और इस पर किसानों और मज़दूरों के हितों की अनदेखी करने का

अमीरों की है मोदी...- India TV Hindi
अमीरों की है मोदी सरकार: राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए इसे कार्पोरेट की सरकार बताया और इस पर किसानों और मज़दूरों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ख़ुशफ़हमी है अगर वो ये सोचते हैं कि भारत में उद्धोगपति और कॉर्पोरेट ही वास्तविक ताक़त हैं।

राहुल गांधी लोकसभा में भूमि अधिग्रहण विधेयक पर बहस में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें हैरानी होती है कि कैसे मोदी जैसा व्यक्ति देश के 60 फ़ीसद किसानों और मज़दूरों को नज़रअंदाज़ करने की राजनीतिक भूल कर सकता है।

उन्होने कहा "वह राजनीति का गणित बहुत अच्छी तरह जानते है, मैं हैरान हूं कि वह इन लोगों को नाराज़ करने की ग़लती कैसे कर सकते हैं।"

"आपकी सरकार अमीरों की है, ठाट-बाट वाले लोगों की है जिन्हें ये नहीं मालून कि देश की सच्ची ताक़त किसानों और मज़दूरों के हाथों में है न कि कॉर्पोरेट के हाथों में।"

गांधी ने ये भी आरोप लगया कि सरकार किसानों को कमज़ोर बना रही है ताकि उनकी ज़मीनें उद्धोगपतियों और कॉर्पोरेट हाउस को दी जा सके।

 

Latest India News