1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी सरकार ने माल्या को देश से भागने का मौका दिया: केजरीवाल

मोदी सरकार ने माल्या को देश से भागने का मौका दिया: केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से 'लंदन में विजय माल्या से सॉलिसीटर जनरल रंजीत कुमार की मुलाकात' पर स्थिति स्पष्ट करने

vijay mallya- India TV Hindi
vijay mallya

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से 'लंदन में विजय माल्या से सॉलिसीटर जनरल रंजीत कुमार की मुलाकात' पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रंजीत कुमार को ऋण नहीं चुकाने के मामले में फंसे कारोबारी विजय माल्या से मिलते देखा गया।

केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट कर यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने माल्या को देश से भागने का मौका दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, "मोदी सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। पहले मोदी सरकार ने माल्या को देश छोड़कर भागने दिया और अब अपने कानून अधिकारी को उनसे मिलने भेजा? क्यों?"

गौरतलब है कि देश में गिरफ्तारी से बचने के लिए माल्या लंदन भाग गए हैं। भारत सरकार ने ब्रिटेन से माल्या के प्रत्यर्पण की मांग की है। वह पिछले चार माह से अधिक समय से लंदन में हैं।

Latest India News