A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी का जादू बरकरार, हर 5 में 1 युवा भाजपा समर्थक: सर्वे

PM मोदी का जादू बरकरार, हर 5 में 1 युवा भाजपा समर्थक: सर्वे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू अभी भी युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। युवाओं की पसंद भाजपा बनी हुई है। सीएसडीएस सर्वे के मुताबिक देश के हर पांच युवाओं में एक युवा

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू अभी भी युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। युवाओं की पसंद भाजपा बनी हुई है। सीएसडीएस सर्वे के मुताबिक देश के हर पांच युवाओं में एक युवा बीजेपी को पसंद करता है। सर्वे में राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी परिवर्तनों के लेकर सवाल पूछे गए थे। यह सर्वे 15 से 34 साल के उम्र के युवाओं के बीच किया गया था।

भारत में 65 फीसदी आबादी युवा है, जिनकी उम्र 35 साल से कम की है। इनमें आधी युवाओं की आबादी 25 साल या फिर उससे कम है। सीएसडीएस ने राजनीतिक पसंद को लेकर जो सर्वे किया उसमें हर पांच में एक युवा भाजपा समर्थक है। जबकि 10 युवाओं में से एक युवा कांग्रेस का समर्थक है। इस सर्वे में 48 फीसदी युवाओं ने कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी उन्हें पसंद नहीं है जबकि 20 फीसदी की पहली पसंद भाजपा है।

ये भी पढ़ें

ऑपरेशन गोहत्या: India TV के कैमरे पर गाय के कातिलों का कबूलनामा
योगी इफेक्ट: हिंदू युवा वाहिनी का सदस्य बनने रोज आ रहे 5000 लोग
टूटा सब्र का बांध, मायावती के खिलाफ उठने लगे बगावत के सुर
मेरी हार की वजह EVM नहीं, अपनों का सहयोग न मिलना है: अपर्णा यादव

वहीं कांग्रेस को 10 फीसदी युवा पसंद करते हैं। समाजवादी पार्टी को 4 फीसदी युवा पसंद करते हैं वहीं सिर्फ 2 फीसदी युवा ही वामपंथी दलों को पसंद करते हैं। 16 फीसदी युवाओं को देश की अन्य दूसरी राजनीतिक पार्टियां पसंद हैं।

युवाओं का धर्म से भी गहरा लगाव है। सर्वे के मुताबिक हर तीसरा नौजवान या तो बहुत ज्यादा धार्मिक है या फिर ज्यादा धार्मिक है। सर्वे के अनुसार 12 फीसदी ने खुद को बहुत ज्यादा धार्मिक और 23 फीसदी ने खुद को ज्यादा धार्मिक बताया है। 36 फीसदी युवा खुद को कम धार्मिक मानते हैं जबकि 25 फीसदी युवा सामान्य धार्मिक हैं। 4 फीसदी लोगों ने खुद को अधार्मिक बताया है।

Latest India News