1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दलित सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है सरकार: मोदी

दलित सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है सरकार: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार दलितों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल औद्योगीकरण से दलितों को लाभ मिलेगा। दलित इंडियन चैम्बर ऑफ

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार दलितों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल औद्योगीकरण से दलितों को लाभ मिलेगा। दलित इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (DICCI) की तरफ से हुए दलित उद्यमियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में मोदी ने कहा, "हमारी सरकार आपकी सरकार है। हम आपके सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "आर्थिक रूप से सभी को साथ लेकर चलने पर हमारा मुख्य जोर है। हम रोजगार पैदा करने वालों को पैदा करना चाहते हैं, न कि रोजगार चाहने वालों को। हम सभी जानते हैं कि बाबा साहेब अंबेडकर हमारे संविधान के निर्माता हैं। लेकिन, बहुत से लोग नहीं जानते कि वह एक बहुत अच्छे अर्थशास्त्री भी थे। बाबा साहेब ने सही कहा था कि औद्योगीकरण से हमारे दलित भाइयों-बहनों को सर्वाधिक लाभ होगा।" उन्होंने प्रथम पीढ़ी के उद्यमियों के लिए वेंचर कैपिटल फंड का भी जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने हाल ही के अपने कार्यक्रम 'मन की बात' का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने लोगों से केवल अधिकार की ही बातें न कर कर्तव्यों की बातें करने का भी आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि दलित उद्यमियों का यह सम्मेलन इस तथ्य को बता रहा है कि यहां सिर्फ कर्तव्यों की बात करने वाले ही नहीं हैं, बल्कि उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने वाले भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर दलित उद्यमियों को पांच व्यापारिक उत्कृष्टता पुरस्कारों से नवाजा।

Latest India News