1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. LIVE: वाड्रा पर संसद के अपमान का आरोप, लोकसभा कल तक स्थगित

LIVE: वाड्रा पर संसद के अपमान का आरोप, लोकसभा कल तक स्थगित

नई दिल्ली: संसद में सरकार और विपक्ष के बीच चल रही सियासी रस्साकशी अब बीजेपी के कांग्रेस पर लगाये गये आरोपों से नये मोड़ पर पहुंच गई है। बीजेपी ने कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार

हंगामे के बाद लोकसभा...- India TV Hindi
हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

नई दिल्ली: संसद में सरकार और विपक्ष के बीच चल रही सियासी रस्साकशी अब बीजेपी के कांग्रेस पर लगाये गये आरोपों से नये मोड़ पर पहुंच गई है। बीजेपी ने कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस के पांच नेताओं हरीश रावत, अशोक गहलोत, दिगंबर कामत और पी.के. थुंगन पर हमला बोला है।

इस घटनाक्रम के LIVE अपडेट्स इस प्रकार है-

-लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।

- राज्यसभा में भी ललितगेट पर जबरदस्त हंगामा।

- सोनिया गांधी ने इंडिया टीवी से कहा, 'हम सुषमा के इस्तीफे की मांग करते रहेंगे।'

-लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।

-सुषमा स्वराज के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा जारी।

-रॉबर्ट वाड्रा पर संसद के अपमान का आरोप, बीजेपी के सांसद अर्जुन मेघवाल ने उठाया मुद्दा।

-बीजेपी ने कांग्रेस के घोटालों पर चर्चा की मांग की, कांग्रेस शासित राज्यों में घोटाले पर चर्चा की मांग।

-कांग्रेस ने सुषमा स्वराज का इस्तीफा मांगा।

-बीजेपी सांसद ने रॉबर्ट वाड्रा का मुद्दा उठाया, वाड्रा ने फेसबुक पर नेताओं पर टिप्पणी की थी।

-लोकसभा स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव खारिज किया।

-लोकसभा की कार्यवाही शुरू, आज भी काली संसद भवन में काली पट्टी बांधकर पहुंचे कांग्रेस सांसद।

Latest India News