पटना: बिहार के एक पूर्व मंत्री एजाजुल हक को उनके घर में घुसकर तीन अपराधियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। अपराधी उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर और स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, पूर्व मंत्री शुक्रवार रात पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के समनपुरा स्थित अपने घर में थे। तीन लोगों ने घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया और उन्हें जान से मारने की कोशिश की।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विकास वैभव ने शनिवार को बताया कि पूर्व मंत्री को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि अपराधियों ने पूर्व मंत्री की स्कॉर्पियो गाड़ी, 30 हजार रुपये और लाइसेंसी रिवाल्वर लूट लिए हैं।
एसएसपी ने बताया कि पूर्व मंत्री के बयान के आधार पर पुलिस ने शास्त्रीनगर थाने में लूट और जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई है।
एजाजुल बिहार में राबड़ी देवी सरकार के समय मंत्री थे।
Latest India News