इटानगर: अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री नबाम तुकी को आज बहुमत साबित करना होगा। इसके लिए विधानसभा के आस पास धारा 144 लगा दी गयी है। इससे पहले कल राज्यपाल ने बहुमत साबित के लिए और समय सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया है। लिहाजा विधानसभा में आज ही फ्लोर टेस्ट होगा।
इससे पहले समर्थक विधायकों के साथ बैठक के बाद नबाम तुकी राज्यपाल से मिले और बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का वक्त मांगा। उन्होंने दलील दी कि मॉनसून के वजह से विधायकों को विधानसभा पंहुचने में परेशानी हो सकती है। साथ ही इतनी जल्दी विधानसभा का सत्र बुलाने की तैयारी नहीं हो सकती।
कांग्रेस के बागी गुट के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल ने नाबाम तुकी पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया और कहा कि तुकी के पास बहुमत नहीं है, उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।
बीजेपी ने भी अपनी सरकार बनाने की पूरी ताकत लगा रखी है। अरुणाचल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बनी सरकार को विधानसभा के फ्लोर पर पटखनी देकर एक फिर से कालिखो पुल के नेतृव में एनडीए की सरकार बना कर पीएम मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को साकार करने की दिशा में जल्दी से एक कदम और आगे बढ़ा जाए।
Latest India News