नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने फिनलैंड गए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दौरा रद्द कर दिया है और उन्हे फौरन वापल लौटने को कहा है। दिल्ली में फैली बीमारियों का हवाला देते हुए LG ऑफिस ने सिसोदिया को फैक्स भेजा है। मनीष सिसोदिया रविवार को लौट सकते हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर चिकनगुनिया और डेंगी के हालात पर की चर्चा। दिल्ली में चिकनगुनिया से मौत पर जेपी नड्डा ने केजरीवाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है और आंकड़े स्पष्ट करने को कहा है। केंद्र सरकार के अस्पतालों ने रोगियों के लिए 1000 अतिरिक्त बेड उपलब्ध कराए हैं।
दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने भरोसा दिया है कि मरीज चाहे जहां हो उसे इलाज से मना नहीं किया जाएगा। साथ ही चिकनगुनिया के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी मोहल्ला क्लिनिक को रविवार को खुले रखने का आदेश दिया है।
डेंगी से बचने का पतंजलि योगपीठ के महामंत्री बालकृष्ण ने गिलोय, तुलसी, काली मिर्च, लौंग, अदरक का काढ़ा पीने का सुझाव दिया है।
Latest India News