1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी ने असम में BJP की जीत को बताया अभूतपूर्व, ऐतिहासिक

PM मोदी ने असम में BJP की जीत को बताया अभूतपूर्व, ऐतिहासिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में BJP की जीत को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व करार दिया।

narendra modi and sarbanand sonowal- India TV Hindi
narendra modi and sarbanand sonowal

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में BJP की जीत को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व करार देते हुए कहा कि पार्टी राज्य के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और राज्य को विकास की नयी उंचाइयों तक ले जायेगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में BJP कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इन दोनों राज्यों में भी पार्टी ने संकल्पबद्ध प्रदर्शन किया।

नरेंद्र मोदी ने कहा, पूरे देश में लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया और इसे एक ऐसी पार्टी के रूप में देखा जो समग्र और समावेशी विकास कर सकती है।

मतगणना में असम में BJP के बड़ी जीत की ओर बढने के बीच प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा, असम में अभूतपूर्व जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और हृदय से बधाई । यह जीत सभी मानकों पर ऐतिहासिक है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने सर्बानंद सोनोवाल से बात की जो राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार है। प्रधानमंत्री ने उन्हें पार्टी के शानदार प्रदर्शन और प्रचार अभियान में प्रयासों के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा, भाजपा असम के लोगों की आशा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और राज्य की विकास यात्रा को नई उंचाइयों तक ले जायेगी। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, मैं असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल के लोगों को समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं और यह आश्वस्त करता हूं कि हम हमेशा से कठिन परिश्रम करेंगे और उनकी सेवा करेंगे।

Latest India News