नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार के 2 साल का कार्यकाल पूरा करने पर उनके 45 नेताआज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों का दौरा करेंगे। राज्य में होने वाले 2017 विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम जनता तक पहुंचने का यह अहम कदम है। इसकी शुरुआत आज मोदी सहारनपुर रैली से करेंगे। इस दौरान पार्टी के नेता केंद्र सरकार की दो साल की कार्यशैली को जनता को बताएंगे। सियासी नब्ज भांपने के लिए मोदी सरकार के 45 केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी प्रदेश में लगाई गई है। इनके साथ-साथ सहयोगी पार्टियों के नेता भी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों का दौरा करेंगे और मोदी सरकार के 2 साल पूरा होने पर 'विकास पर्व' के तौर पर मनाया जाएगा।
BJP के नेता ने कहा कि, 45 नेताओं में मोदी सरकार के कैबिनेट नेताओं के साथ-साथ सहयोगी पार्टियों के नेता त्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों का दौरा करेंगे। साथ ही सरकार के 2 साल की उप्लब्धियों को मनाने के लिए ये दिन 'विकास पर्व' के तौर पर मनाया जाएगा।
असम विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद अब BJP उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत कर के सत्ता में आने के लिए प्रयास कर रही है।
UP में पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सरकार: अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी जहां समाजवादी पार्टी उसकी मुख्य प्रतिद्वन्द्वी होगी। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर शाह ने यह भी दावा किया कि उत्तराखंड में जब भी चुनाव होंगे उनकी पार्टी की ही सरकार बनेगी।
असम की जीत और केरल में पार्टी को मिले मतों से उत्साहित बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बीजेपी की मुख्य प्रतिद्वन्दी होगी क्योंकि उसका जनाधार बसपा से अधिक है। पार्टी वहां दलित मतों को अपनी ओर खींचने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीत हासिल करना असम से आसान होगा क्योंकि वहां पार्टी के पास अपनी ताकत है। वहां पार्टी ने गत लोकसभा चुनावों में 80 में से 71 सीटों पर विजय प्राप्त की थी।
Latest India News