नई दिल्ली: संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो चुका है और राज्यसभा में हंगामा होने से पहले अजब ही नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर विपक्ष और धुर विरोधियों को अपना मुरीद बना दिया जिससे सब हैरान रह गए। आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले PM मोदी ने विपक्षी सांसदों की सीट पर जाकर उनसे मुलाकात की।
PM मोदी को विपक्ष सांसदों के पास जाकर उनकी सीट पर मुलाकात करते देखा गया। आनंद शर्मा, ए के एंटनी, डॉ. कर्ण सिंह, मायावती और केसी त्यागी, सीताराम येचुरी सहित तमाम विपक्ष के नेताओं से बात की।
सीपीएम के सांसद सीताराम येचुरी भी उस समय चौंक पड़े जब पीएम ने उन्हें पीछे से पकड़ा और मुड़ते ही येचुरी ने जैसे ही पीएम को देखा वो अंचभित हो गए और हंसने लगे। उन्होंने अंदर की सीटों पर जाकर भी उन्होंने कुछ सासंदों से मुलाकात की।
PM मोदी ने पहले भी दिखाई है दरियादिली:
इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में AAP के सांसद भगवंत मान को उस वक्त अपना पानी का गिलास दिया था, जिस वक्त वो उन्हीं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। मान कुछ पर्चे लेकर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। तभी आप सांसद मान को कुछ बेचैनी महसूस हुई और वो आस-पास पानी ढूंढने लगे। गंभीर मुद्रा में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मेज की दराज से पानी का गिलास उठाकर भगवंत मान की ओर बढ़ा दिया। हालांकि भगवंत मान ने तब भी अपना विरोध बंद नहीं किया था और फिर से नारेबाजी करने लगे थे।
Latest India News