1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ये दिन वो साल: जीत की सालगिराह को याद किया पीएम मोदी ने

ये दिन वो साल: जीत की सालगिराह को याद किया पीएम मोदी ने

नई दिल्ली: 16 मई, 2014- ये वो ही दिन है जब नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत मिली थी। चीन यात्रा के दौरान भी आज के दिन

ये दिन वो साल: जीत की...- India TV Hindi
ये दिन वो साल: जीत की सालगिराह को याद किया पीएम मोदी ने

नई दिल्ली: 16 मई, 2014- ये वो ही दिन है जब नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत मिली थी। चीन यात्रा के दौरान भी आज के दिन भूले नहीं हैं, आज 16 मई, 2015 को लोक सभा चुनाव में जीत की पहली साहगिराह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस 1 साल को याद किया।

आज के दिन को याद करते हुए पिछले साल मिली जीत पीएम मोदी ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर तस्वीरों के साथ ट्वीट्स साझा किए।

उन्होंने इस सिलसिले में अपने निजी ट्विटर एकाउंट @NarendraModi से किए अपने पहले ट्वीट में कहा, "16 मई... पिछले साल यही दिन... शानदार यादें..." इसी के साथ उन्होंने दो तस्वीरें भी अपलोड की हैं, जिनमें से एक में वह अपनी मां से आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं, और दूसरी में वह जनता का अभिवादन स्वीकार करते दिख रहे हैं।

Latest India News