1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश फिर से जारी नहीं होगा: नरेंद्र मोदी

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश फिर से जारी नहीं होगा: नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' में कहा कि, उनकी सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को फिर से जारी नहीं करेगी। यह अध्यादेश सोमवार को अप्रभावी हो जाएगा। अपने मासिक रेडियो

भूमि अधिग्रहण...- India TV Hindi
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश फिर जारी नहीं होगा: PM मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' में कहा कि, उनकी सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को फिर से जारी नहीं करेगी। यह अध्यादेश सोमवार को अप्रभावी हो जाएगा। अपने मासिक रेडियो प्रसारण कार्यक्रम 'मन की बात' में मोदी ने कहा, "अध्यादेश कल अप्रभावी हो जाएगा और हम इसे फिर से जारी नहीं करेंगे।"

उनके मुताबिक अध्यादेश में 13 केंद्रीय कानूनों को मिला दिया गया था।

मोदी ने कहा, "किसानों के हित के लिए सरकार कुछ भी करने के लिए तैयार है।"

13 केंद्रीय कानूनों में राजमार्ग और रेलवे से संबंधित कानून भी शामिल हैं।

गुजरात हिंसा से सदमा और पीड़ा:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात में नौकरी में आरक्षण की मांग को लेकर हुई हिंसा में 10 लोगों की मौत से पूरे देश को सदमा और पीड़ा महसूस हुई। 'हिंसा के तांडव' के रूप में गुजरात की हिंसा का वर्णन करते हुए मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा कि सरदार पटेल और महात्मा गांधी की भूमि पर जब कुछ होता है तो पूरा देश बैचेन हो जाता है।

उन्होंने कहा कि गुजरात अब शांति की ओर लौट रहा है।

गुजरात में पटेल समुदाय द्वारा शिक्षा और नौकरी में आरक्षण की मांग को लेकर बड़े स्तर पर हिंसक प्रदर्शन हुआ है।

Latest India News