नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। इससे पहले बारिश के कारण 28 जून को वाराणसी में मोदी की रैली रद्द हुई थी। पीएम मोदी आज BHU में ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन के साथ सड़क परियोजनाओं और इंटीग्रेटेड पावर डेव्लपमेंट स्कीम की आधारशिला रखेंगे।
काशी में नमो का कार्यक्रम :
दोपहर 3:10 मिनट पर वाराणसी पहुंचेंगे
3:55 मिनट पर ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन करेंगे
4:35 मिनट पर DLW ग्राउंड में सड़क परियोजनाओं और इंटीग्रेटेड पावर डेवेलपमेंट स्कीम की आधारशिला सहित कई कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे
DLW ग्राउंड पर एक विशाल जनसभा होगी
शाम 6:25 मिनट पर कुछ चुनिंदा लोगों से वाराणसी से मुलाकात करेंगे
शाम 7:45 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
काशी को नमो की सौगात :
पीएम मोदी सबसे पहले काशी के लोगों को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस देश के सबसे बड़े ट्रॉमा सेंटर की सौगात देंगे। 334 बेड वाले इस ट्रॉमा सेंटर को 130 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इसका फायदा न सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलेगा बल्कि बिहार और नेपाल के लोगों को भी मिलेगा।
पीएम की सुरक्षा में करीब साढ़े तीन हज़ार कांस्टेबल, 450 सब इन्स्पेक्टर, 600 हेड कांस्टेबल, 40 क्षेत्राधिकारी, 30 एडिशनल एसपी के साथ 15 एसपी लगाए गए हैं।
Latest India News