1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. VIDEO: PM मोदी ने AK से हाथ तो मिलाया, मगर नहीं दिखी गर्मजोशी

VIDEO: PM मोदी ने AK से हाथ तो मिलाया, मगर नहीं दिखी गर्मजोशी

इंटर स्टेट काउंसिल मीटिंग के दौरान PM मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुलाकात ने सबका ध्यान खींचा।

Narendra Modi and Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Narendra Modi and Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंटर स्टेट काउंसिल की मीटिंग में राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान नीतीश कुमार और दिल्ली के मु्ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पीएम मोदी की मुलाकात ने हर किसी का ध्यान खींचा। दरअसल जिस वक्त पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर रहे थे उसी वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी वहां मौजूद थे। पीएम मोदी ने केजरीवाल से हांथ तो मिलाया लेकिन हाथ मिलाने के दौरान दोनों के बीच गर्मजोशी नदारत थी। वहीं दूसरी तरफ इसके उलट नीतीश कुमार और पीएम मोदी एक दूसरे से गर्मजोशी के साथ मिलते दिखे।

जिस वक्त पीएम मोदी सबसे मुलाकात कर रहे थे, अरविंद केजरीवाल भी कतार में थे। पीएम मोदी अरविंद केजरीवाल से हाथ मिलाकर तुरंत आगे बढ़ गए उन्होंने अपना मुंह फेर लिया और दूसरे मुख्यमंत्रियों के बात करने लगे। केजरीवाल से हाथ मिलाने से पहले पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। नीतीश कुमार और पीएम मोदी की इस दोस्ताना और गर्मजोशी भरी मुलाकात ने हर किसी को हैरान किया। 

इस मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने ममता बनर्जी, हरीश रावत, चंद्र बाबू नायडू, नवीन पटनायक, वीरभद्र सिंह,नीतीश कुमार, के चंद्रशेखर राव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। 

Latest India News