नई दिल्ली: 'मन की बात' की 8वीं कड़ी में पीएम मोदी आज एक बार फिर देश की जनता से रूबरू होंगे। कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे रेडियो पर होगा। इस खास कार्यक्रम में आज मोदी ना सिर्फ जनता के हित की बात करेंगे बल्कि उनको सुझाव भी देंगे । साथ ही कई समस्याओं पर जनता के सामने सरकार का पक्ष भी रख सकते हैं।
पीएम मोदी हर बार लोगों से एक नए मुद्दे पर रेडियो के ज़रिए बात करते हैं। पिछले साल अक्टूबर से शुरू 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह देखा गया है।
नरेंद्र मोदी आज सरकार के 1 साल की उपल्बिधियों पर भी चर्चा कर सकते हैं।
पीएम ने ट्वीटर के जरिए देश की जनता को ये जानकारी दी कि 26 अप्रैल को होने वाली 'मन की बात' से उन्हे काफी उम्मीदें हैं। पीएम के इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है, हालांकि पीएम ने अभी ये साफ नहीं किया कि वो इस बार किस मुद्दे पर जनता से बातचीत करेंगे ।
पीएम ‘मन की बात’ के पहले सात कड़ियों में जनता के साथ सीधी बात कर चुके हैं। उन्होंने लोगों के साथ स्वच्छ भारत, खादी को बढ़ावा, कौशल विकास, विकलांग बच्चों को छात्रवृत्ति,शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचा, नशीले पदार्थों के खतरे और किसानों से जुड़े मुद्दों पर अपने दिल की बात कही है।
22 मार्च के पिछले प्रसारण में उन्होंने किसानों की परेशानियों पर बात की और कहा कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उचित और तेजी से कदम उठाएगी। साथ ही उन्हें ये भी भरोसा दिया कि वो कठिन परिस्थितियों से निकालने के लिए हर संभव मदद करेगी।
'मन की बात' का यह आठवां संस्करण होगा जानें कैसे थे कार्यक्रम के पिछले संस्करण :
इससे पहले आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम सबसे पहले 3 अक्टूबर 2014 प्रसारित किया गया था, जिसका विषय निर्धारित नहीं था।
दूसरे कार्यक्रम का प्रसारण 2 नवंबर 2014 को किया गया, जिसमें चर्चा का विषय था काला धन, स्वच्छता अभियान आदि थे।
तीसरे कार्यक्रम का प्रसारण 14 दिसंबर 2014 को किया गया, जिसमें नशे का विरोध विषय पर चर्चा किया गया थी।
चौथे कार्यक्रम का प्रसारण 27 जनवरी 2015 को किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ जनता के पत्रों के उत्तर दिए थे।
अपने पांचवें कार्यक्रम में मोदी ने 22 फरवरी 2015 को परीक्षाओं हेतु छात्रों का उत्साहवर्धन किया था।
छठे कार्यक्रम का प्रसारण 22 मार्च को किया गया जिसमें उन्होंने किसान के मुद्दों पर खुलकर चर्चा की थी।
सातवें कार्यक्रम का प्रसारण 26 अप्रैल को किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश नेपाल में आए भयंकर भूकंप के मुद्दे पर लोगों से अपने विचार साझा किए थे।
Latest India News