1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सफेद कपड़ों में आया और राजनीति के काले कारनामों का किया खुलासा, पढ़ें नसीमुद्दीन के मायावती पर 10 बड़े हमले

सफेद कपड़ों में आया और राजनीति के काले कारनामों का किया खुलासा, पढ़ें नसीमुद्दीन के मायावती पर 10 बड़े हमले

बहुजन समाज पार्टी (BSP) से अपने बेटे अफजल सिद्दीकी समेत निकाले गए पार्टी के पूर्व नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर बड़े हमले किए। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि मायावत

mayawati and naseemuddin siddiqui- India TV Hindi
mayawati and naseemuddin siddiqui

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) से अपने बेटे अफजल सिद्दीकी समेत निकाले गए पार्टी के पूर्व नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर बड़े हमले किए। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती ने दाढ़ी वाले मुसलमानों का जिक्र करते हुए उन्हें गाली दी और जब मैंने इसका विरोध किया तो मुझ पर और मेरे बेटे पर अनर्गल आरोप लगाकर पार्टी से बाहर कर दिया।

नसीमुद्दीन के मायावती पर 10 बड़े हमले-

  • मायावती ने मुझसे 50 करोड़ रुपये मांगे थे, बच्चों और पत्नी की प्रॉपर्टी बेचने को कहा था
  • यूपी विधानसभा चुनाव में हार के बाद मायावती ने मुसलमानों को गद्दार कहा
  • मायावती ने मुझसे पूछा था मुस्लिमों ने क्यों नहीं दिया वोट..जवाब पर मुस्लिमों के लिए अपमानजनक शब्द कहा
  • मायावती से मिलने के लिए सबकी तलाशी होती है, सिर्फ सतीश मिश्र और उनके दामाद को तलाशी से छूट
  • नसीमुद्दीन ने दर्जनों बार पैसों की मांग की, मायावती में मुझसे जो पैसे मांगे उसके सुबूत है
  • नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मायावती का ऑडियो टेप सुनाया, कहा- मेरे पास बातचीत के 150 ऑडियो टेप
  • नसीमुद्दीन का आरोप मायावती ने कांशीराम के लिए आपत्तिजनक बयान दिया, मेरे रोकने पर हुई नाराज
  • मायावती मेरे ऊपर हमले करा सकती है। घर जलवा सकती है और मेरी पत्नी बेटे को पिटवा सकती है
  • सतीश चंद्र मिश्र एन्ड कम्पनी मायावती को ब्लैक मेल कर रहे है, बसपा को खत्म करने की साजिश कर रहे है
  • राज्यसभा नामंकन में सतीश मिश्र की पिछली बार से  200 करोड़ की सम्पत्ति बढ गई

देखिए वीडियो-

Latest India News