1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पंजाब: डिप्टी CM पर अड़ गए नवजोत सिंह सिद्धू?

पंजाब: डिप्टी CM पर अड़ गए नवजोत सिंह सिद्धू?

चंडीगढ़: पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह का मुख्यमंत्री बनना तय है लेकिन डिप्टी सीएम पर पेंच फंस गया है। अमरिंदर ने सरकार गठन के मसलों पर अब से थोड़ी देर पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय

navjot singh siddhu- India TV Hindi
navjot singh siddhu

चंडीगढ़: पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह का मुख्यमंत्री बनना तय है लेकिन डिप्टी सीएम पर पेंच फंस गया है। अमरिंदर ने सरकार गठन के मसलों पर अब से थोड़ी देर पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के डिप्टी सीएम बनना चाहते हैं लेकिन सीएम बन रहे अमरिंदर सिंह इसके लिए तैयार नहीं हैं। अंतिम फैसला राहुल गांधी को करना है इसलिए सिद्धू और मंत्रियों के नामों पर चर्चा के लिए अमरिंदर आज राहुल से मिलने दिल्ली पहुंचे।

ये भी पढ़ें

डिप्टी सीएम पद मांग रहे सिद्धू ने ये कह कर अपनी दावेदारी ठोक दी है कि अकेला चना भांड़ नहीं फोड़ सकता।

बता दें कि सिद्धू अमृतसर (ईस्ट) से चुनाव जीतकर आए हैं। सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से बीजेपी के उम्मीदवार राजेश हनी को 42 हजार 661 वोटों से हराया है। वहीं, डिप्टी सीएम बनाने जाने के कयासों पर सिद्धू ने सटीक जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैं राहुल की सेना का एक सैनिक हूं। पंजाब की नई सरकार में मेरी भूमिका वही तय करेंगे।

Latest India News