1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आज मिटेगी सिद्धू और 'कैप्टन' के बीच की दूरी? सचिवालय में हुई मुलाकात

आज मिटेगी सिद्धू और 'कैप्टन' के बीच की दूरी? सचिवालय में हुई मुलाकात

पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह की बीच लंबे वक्त से खींचतान जारी है। लेकिन, इसी बीच मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई।

आज मिटेगी सिद्धू और 'कैप्टन' के बीच की दूरी? सचिवालय में हुई मुलाकात- India TV Hindi
आज मिटेगी सिद्धू और 'कैप्टन' के बीच की दूरी? सचिवालय में हुई मुलाकात

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह की बीच लंबे वक्त से खींचतान जारी है। लेकिन, इसी बीच मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने ही कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने का समय मांगा था, जिसके बाद कैप्टन ने उन्हें सचिवालय में स्थित अपने दफ्तर में बुलाया। फिलहाल, दोनों के बीच बातचीत के मुद्दों की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों नेता कैबिनेट रिशफलिंग को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।

Latest India News