1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अगस्ता मामला पर बोले केजरीवाल, सोनिया जी से क्यों डरते हैं PM मोदी

अगस्ता मामला पर बोले केजरीवाल, सोनिया जी से क्यों डरते हैं PM मोदी

अगस्तावेस्टलैंड डील को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल, कपिल मिश्रा समेत दिल्ली कैबिनेट के कई मंत्री भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हैं।

arvind kejriwal- India TV Hindi
kejriwal

नई दिल्ली: अगस्तावेस्टलैंड डील को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल, कपिल मिश्रा समेत दिल्ली कैबिनेट के कई मंत्री भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हैं। आप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री निवास, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर की ओर जाने की भी कोशिश की लेकिन उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया गया। अशोक रोड और दस जनपथ का रास्ता बंद कर दिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में मोदी सरकार को जमकर निशाना बनाया। केजरीवाल ने कहा, आज से 4 साल पहले 26 अगस्त 2012 को हम सब लोग यहां इकठ्ठे हुए थे। उस वक्त बीजेपी और कांग्रेस दोनों मिलकर जो भ्रष्टाचार कर रहे थे उसके खिलाफ आवाज उठाई गई। नितिन गडकरी और मनमोहन सिंह के आवास का घेराव किया गया था। उस समय जितने भी घोटाले हुए थे वो सभी दोनों पार्टियों ने मिलकर किए थे।

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि मोदी सरकार सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं को बचा रही है। बीजेपी और कांग्रेस में यह डील हो चुकी है कि बीजेपी अगस्ता मामले में नहीं बोलेगी और कांग्रेस मोदी जी की डिग्री के बारे में नहीं बोलेगी। अरविंद केजरीवाल ने यहां अपने भाषण में सोनिया गांधी और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘ पीएम जी सोनिया जी से इतना क्यों डरते हैं?’

इटली कोर्ट के ऑर्डर में सोनिया, राहुल, अहमद पटेल का नाम है, लेकिन सोनिया को गिरफ्तार करने या उनसे सवाल तक नहीं पूछ रहे हैं मोदी जी। मोदी जी कहते हैं कि मैं नहीं कह रहा हूं इटली की अदालत कह रही है। पीएम जी अगर आप कहते कि मैंने सोनिया गांधी को मैंने जेल में डाल दिया, तो हमारा भी सीना 56 इंच का हो जाता। आपको एक्शन लेने के लिए पीएम बनाया  है, बयान देने के लिए नहीं।

अमित शाह जी कहते हैं कि  सोनिया मैडम प्लीज़ बता दीजिये किस-किस ने पैसा लिया है। किस-किस मंत्री ने रिश्वत ली है। आपके हाथ में सरकार है, जांच कीजिए। सोनिया को जेल में नहीं डालेंगे, पत्नी से झगड़ा होने पर सोमनाथ भारती को जेल में डाल दिया। रिश्वत लेते एनडीएमसी कर्मचारियों को रोकने पर हमारे कमांडो को जेल में डाल दिया। लेकिन सोनिया गांधी को नहीं डालेंगे। मेरे ऊपर सीबीआई की रेड कराई।

ऐसा लगता है नरेंद्र मोदी जी ने भी वाड्रा को गोद ले लिया। मेरे ऊपर सीबीआई की रेड करायेंगे लेकिन वाड्रा पर सीबीआई की रेड नहीं कराएंगे, उससे पूछताछ नहीं करेंगे।

Latest India News