1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. NDA के पास कश्मीर को लेकर कोई रणनीति नहीं: राहुल

NDA के पास कश्मीर को लेकर कोई रणनीति नहीं: राहुल

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार की शाम केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Rahul- India TV Hindi
Image Source : PTI Rahul

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार की शाम केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए के पास जम्मू कश्मीर को लेकर कोई रणनीति नहीं है, जबकि यह एक गंभीर मामला है। जब से जम्मू कश्मीर में पीडीपी और भाजपा का गठबंधन हुआ है तभी से आतंकवाद की घटनाएं बढी हैं।
 
देवरिया से दिल्ली...किसान यात्रा के तहत राहुल गांधी ने मंगलवार की शाम कानपुर देहात जिले के पुखराया में खाट सभा का आयोजन किया गया था। बाद में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि जम्मू के उरी में जो हुआ उसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान के साथ हमारी सरकार की नीति पर है। 

जम्मू कश्मीर में नौ साल कांग्रेस गठबंधन की सरकार रही और हमने आतंकवाद को दबा दिया। वर्तमान सरकार में पीडीपी और भाजपा में जो गठबंधन है, जिसने वहां आतंकवाद की राह खोली है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इवेंट मैनेजमेंट की बात करते है लेकिन यह लड़ाइयां मैनेजमेंट से नहीं जीती जाती, क्योंकि यह एक गंभीर मामला है। असल में एनडीए के पास कश्मीर को लेकर कोई रणनीति ही नहीं है। हमारे जो जवान वहां शहीद हुए हैं उन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं और इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं।

उन्होंने कहा कि जवानों के परिवारों के लिये जरूर कुछ किया जाना चाहिये और कश्मीर के लिये एक रणनीति बनाने की जरूरत है और इस रणनीति के आधार पर ही कार्रवाई होनी चाहिये। राहुल ने प्रदेश की समाजवादी सरकार और बहुजन समाज पार्टी को भ्रष्टाचार में डूबा हुआ बताया। 

Latest India News