नई दिल्ली: मॉनसूत्र सत्र को बाधित करने के विरोध में आज एनडीए सांसद विजय चौक से संसद तक 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च किया। इस मार्च में केंद्रीय मंत्री भी शामिल थे। इस मार्च का नेतृत्व गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।
एऩडीए का लोकतंत्र बचाओ मार्च संसद में कांग्रेस के गतिरोध के खिलाफ निकाला गया। इस मार्च में बीजेपी के सभी शीर्ष नेता शामिल हैं। अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह के अलावा लालकृष्ण आडवाणी भी मार्च में शामिल हुए। सांसदों का मार्च विजय चौक से शुरू हुआ।
वहीं ललित मोदी प्रकरण, व्यापमं मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्पष्टीकरण देने की मांग करते हुए आज कांग्रेस, वामदल, तृणमूल कांग्रेस, सपा, राजद, जदयू सदस्यों ने लोकसभा से वॉकआउट किया।
आर्थिक सुधारों के लिए ज़रूरी माने जा रहे जीएसटी यानी वस्तु एवं सेवा कर बिल को राज्यसभा में पेश तो किया गया, लेकिन कांग्रेस के ज़बरदस्त हंगामे के चलते इस पर चर्चा तक नहीं हो सकी। आज 2 बजे तक संसद के दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।
जीएसटी जैसे अहम बिलों को पास कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए या नहीं इस पर अपने सहयोगियों से एक राय बनाने के लिए एनडीए की आज एक अहम बैठक होगी।
Latest India News