नई दिल्ली: करीब 9 महीने के इंतजार के बाद आज नए चीफ विजिलेंस कमिश्नर (CVC) के.वी. चौधरी और चीफ इनफॉर्मेशन कमिश्नर (CIC) विजय शर्मा राष्ट्पति प्रणब मुखर्जी के शपथ दिलाने के बाद पदभार संभालेंगे।
वहीं वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) के पद पर के.वी. चौधरी की नियुक्ति से नाराज़ हैं। उन्होने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपती प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखा था। जेठमलानी ने प्रधानमंत्री के नाम पर लिखे अपने पत्र के आखिर में लिखा, 'आज से आपके लिए मेरा कम होता आदर खत्म हो गया।'
कौन हैं के.वी. चौधरी ?
के.वी. चौधरी इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) के 1978 बैच के अधिकारी हैं और सीबीडीटी (CBDT) के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा ब्लैक मनी की जांच के लिए बनाई गई SIT के सलाहकार रह चुके हैं। चौधरी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच शाखा में डीजी का काम भी संभाल चुके हैं। इसी पद पर रहते हुए उन्होंने टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच में अहम किरदार भी निभाया था।
कौन हैं विजय शर्मा ?
यूपी कैडर के विजय शर्मा 1974 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। कई अहम पदों पर काम कर चुके विजय शर्मा नेशनल ग्रीन टिब्यूनल की प्रिसिंपल ब्रांच के मेंबर रह चुके हैं।
शर्मा पर्यावरण मंत्रालय के सचिव और कैबिनेट सेक्रेटेरियट में स्पेशल सेक्रेटरी के तौर पर काम भी कर चुके हैं। विजय शर्मा युनाइटेड नेशंस के साथ भी जुड़े रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने इन पदों के लिए इनके नामों की सिफारिश की थी। इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली भी शामिल हुए थे। जबकि गृह मंत्री राजनाथ सिंह CVC पर एक अन्य बैठक में शामिल हुए थे।
Latest India News