नई दिल्ली: गुजरात के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नितिन पटेल का नाम लगभग तय माना जा रहा है। आज शाम इस नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। आपको बता दें कि आज शाम भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक बैठक करने वाले हैं, इसके बाद ही नितिन पटेल के नाम पर मुहर लग जाएगी। जानकारी के मुताबिक नितिन पटेल 7 अगस्त को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। गौरतलब है कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसके लिए अपनी तरफ से पद छोड़ने की इच्छा जताई थी क्योंकि वो इसी साल नवंबर महीने में 75 साल की होने जा रही हैं।
नए मुख्यमंत्री से पहले गुजरात के छह मंत्रियों की कुर्सी खतरे में है:
गुजरात के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अभी औपचारिक ऐलान बाकी है लेकिन उससे पहले राज्य सरकार के छह मंत्रियों की कुर्सी खतरे में जान पड़ रही हैं। जिन मंत्रियों की कुर्सी जाने की संभावना है उनके नाम हैं...विजय रूपानी, शंकर भाई चौधरी, जसाभाई बारड़, ताराचंद छेड़ा, बचुभाई खाबड़ और कांतिभाई गामित।
Latest India News