1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नितिन पटेल होंगे गुजरात के अगले मुख्यमंत्री

नितिन पटेल होंगे गुजरात के अगले मुख्यमंत्री

नई दिल्ली: भाजपा नेता नितिन पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के अनुसार 4 या 5 तारीख को संसदीय दल की बैठक होगी। इस बैठक में नितिन पटेल के नाम का औपचारिक ऐलान किया

nitin patel- India TV Hindi
nitin patel

नई दिल्ली: भाजपा नेता नितिन पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के अनुसार 4 या 5 तारीख को संसदीय दल की बैठक होगी। इस बैठक में नितिन पटेल के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह नितिन पटेल के नाम का ऐलान कर सकते हैं। गौरतलब है कि गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पद को छोड़ने की पेशकश की थी, और आज वह अपना इस्तीफा गुजरात के राज्यपाल को सौंप चुकी हैं।

नितिन पटेल ही क्यों?
1. पीएम मोदी और अमित शाह दोनों के करीब हैं।
2. पार्टीदार समाज के तेजतर्रार नेता।
3. लंबा प्रशासनिक अनुभव।

संक्षिप्त परिचय
नाम- नितिन पटेल
उम्र- 60 वर्ष
विधानसभा क्षेत्र- मेहसाणा
शिक्षा- स्नातक (कॉमर्स)

 

Latest India News