नई दिल्ली: दिल्ली में केजरीवाल के बिहार सम्मान समारोह में हंगामा हुआ है। सभा दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में हो रही थी। आरोप है कि सभा में महिलाओं से बदसलूकी की गई। सभा में शामिल होने आईं कुछ महिलाएं काले दुपट्टे पहने हुई थीं। उनसे काले दुपट्टे उतरवा लिए गए। महिलाओं ने इसका विरोध भी किया। दिल्ली सरकार की तरफ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस फंक्शन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक मंच पर मौजूद थे।
क्यों हटवाए गए दुपट्टे?
काले रंग के दुपट्टे हटवाने को लेकर दिल्ली सरकार का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कार्यक्रम में किसी तरह का हंगामा ना हो। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली में आयोजित हुए प्रवासी बिहारी कार्यक्रम में काफी हंगामा हुआ था और नीतीश कुमार को काले झंडे दिखाए गए थे।
नीतीश कुमार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के कार्टक्रम में आने के लिए हमेशा तैयार है। नीतीश ने कहा दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को वोट देकर सही कदम उठाया है।
Latest India News