1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गवर्नर की नियुक्ति में केंद्र ने मुझसे कोई सलाह नहीं ली: नीतीश कुमार

गवर्नर की नियुक्ति में केंद्र ने मुझसे कोई सलाह नहीं ली: नीतीश कुमार

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी नेता राम नाथ कोविन्द को राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर अपनी नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह नियुक्ति उनसे सलाह-मशविरे के बगैर

गवर्नर की नियुक्ति...- India TV Hindi
गवर्नर की नियुक्ति में मुझसे कोई सलाह नहीं ली: नीतीश

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी नेता राम नाथ कोविन्द को राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर अपनी नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह नियुक्ति उनसे सलाह-मशविरे के बगैर की गई है।

नीतीश ने कहा कि उन्हें राज्यपाल की नियुक्ति की सूचना मीडिया के जरिए मिली। इस बीच, नीतीश की पार्टी जेडीयू ने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह बिहार सरकार को ‘अस्थिर’ करने की कोशिश कर रहा है।

कोविन्द की नियुक्ति के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने संवाददाताओं से कहा कि अब तक की परंपरा के मुताबिक, केंद्र सरकार, गृह मंत्री....राज्य सरकार, इसके मुख्यमंत्री से (राज्यपाल की नियुक्ति के बारे में) पूछते हैं। इस बार तो कोई सलाह-मशविरा किया ही नहीं गया। मुझे भी नियुक्ति की सूचना मीडिया के जरिए मिली।

केंद्र पर हमला बोलते हुए जेडीयू महासचिव के सी त्यागी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री से बगैर कोई सलाह-मशविरा किए कोविन्द को नियुक्त करना सहकारी संघवाद की भावना के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का यह कदम सरकारिया आयोग की सिफारिशों के खिलाफ है।

त्यागी ने प्रेस में एक बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ऐसे कदम उठाना और कुछ नहीं, बल्कि तुरंत राजनीतिक फायदा उठाने की एक कोशिश है। केंद्र सरकार बिहार सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। जदयू केंद्र सरकार की ऐसी दुर्भावनाओं की निंदा करता है।

Latest India News