1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शहाबुद्दीन की पत्नी बोलीं, लालू का साथ देने का बदला ले रहे हैं नीतीश

शहाबुद्दीन की पत्नी बोलीं, लालू का साथ देने का बदला ले रहे हैं नीतीश

सीवान की जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बदले की भावना से उनके पति के खिलाफ कार्रवाई करवा रहे हैं।

Heena Shahab- India TV Hindi
Heena Shahab

सीवान: सीवान की जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बदले की भावना से उनके पति के खिलाफ कार्रवाई करवा रहे हैं। शहाबुद्दीन हाल ही में पटना हाई कोर्ट से जमानत पाकर 11 साल बाद रिहा हुए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत रद्द कर दिए जाने के बाद वह फिर सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

​देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हिना ने कहा, ‘RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद का साथ देने के कारण नीतीश कुमार मेरे शौहर (पति) से बदला ले रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार पहली बार 7 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने (शहाबुद्दीन) RJD की मदद की थी। इस बात की खुन्नस आज भी नीतीश कुमार को है। इसी का बदला आज वह ले रहे हैं। यही कारण है कि पटना हाई कोर्ट से मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देकर बिहार सरकार ने रद्द करा दिया।

हिना ने कहा कि शहाबुद्दीन के जेल से बाहर आने पर नीतीश कुमार को लगा कि बिहार में भय का माहौल कायम हो गया है, लेकिन क्या उनके जेल जाने के बाद से बिहार में अमन, शांति और भाईचारे का माहौल कायम हो गया है? हिना ने कहा कि अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी, उन्हें अपने समर्थकों पर पूरा भरोसा है और जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता, वह शांत बैठने वाली नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि जमानत रद्द होने के बाद शहाबुद्दीन ने जेल जाते वक्त भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनके समर्थक नीतीश कुमार को सबक सिखा देंगे।

शहाबुद्दीन को 7 सितंबर को पटना हाई कोर्ट से जमानत मिली थी, जिसके बाद 10 सितंबर को भागलपुर जेल से इस बाहुबली नेता को रिहा कर दिया गया था। जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद शहाबुद्दीन ने कहा था कि उनके नेता RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद हैं, नीतीश कुमार तो परिस्थितिजन्य मुख्यमंत्री हैं।

Latest India News