1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘नीतीश बन सकते हैं 2019 में पीएम पद के उम्मीदवार’

‘नीतीश बन सकते हैं 2019 में पीएम पद के उम्मीदवार’

बिहार के विधानसभा चुनावों में अपने रणनीतिक कौशल से प्रधानमंत्री मोदी को भी मात देने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कद लगातार बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि उन्हें अब अगले लोकसभा चुनावों के लिए विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का भी स्वभाविक उम्‍मीदव

nitish- India TV Hindi
nitish

नई दिल्ली: बिहार के विधानसभा चुनावों में अपने रणनीतिक कौशल से प्रधानमंत्री मोदी को भी मात देने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कद लगातार बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि उन्हें अब अगले लोकसभा चुनावों के लिए विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का भी स्वभाविक उम्‍मीदवार माना जाने लगा है।

नीतीश के पीएम पद की उम्मीदवारी के समर्थन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार भी खुलकर सामने आ गये हैं। शरद पवार ने एक अंग्रेजी अखबार को दिये साक्षात्कार में कहा है कि अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार सबसे योग्य चेहरा हैं। शरद पवार ने इस मसले पर लालू प्रसाद यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी विरोधी दलों से साथ आने की अपील कर रहे हैं और नेतृत्व भी नीतीश कुमार ही करेंगे।

पवार ने कहा कि एक ऐंटी बीजेपी फ्रंट का नेतृत्व करने के करने के लिए नीतीश कुमार सबसे भरोसेमंद चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि राहुल की तुलना में सोनिया का नेतृत्व कांग्रेस के लिए ज्यादा बेहतर होगा। हालांकि बाद में पवार ने सफाई देते हुए कहा कि अभी नेतृत्व के बारे में कोई आधिकारिक प्रस्ताव सामने नहीं आया है जिस पर चर्चा की जाए। उन्होंने यह भी कहा नीतीश ने एंटी बीजेपी फ्रंट बनाने की बात कही है लेकिन मुझसे कोई संपर्क नहीं किया।

नीतीश पर दिए उनके इस बयान पर जैसे ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हुआ राजनीति के घाघ खिलाड़ी शरद पवार ने तुरंत बयान से यू टर्न ले लिया।  संसद परिसर में पत्रकारों ने इस संबंध में सवाल दागा तो बोले अभी चुनावों में तीन साल का समय शेष है इसलिए इस तरह के कयास लगाना ठीक नहीं है। हालांकि ये जरूर कहा कि नीतीश ने अपने राज्य में अपनी काबिलियत का लोहा तो मनवाया है। इसलिए वह मजबूत दावेदार हो सकते हैं।

वहीं शरद पवार की उछाली इस गुगली पर राजनीतिक गलियारों में बैटिंग तेज हो गई है। जेडीयू के केसी त्यागी ने उनके सुर में सुर मिलाते हुए कहा हमारी पार्टी छोटी पार्टी है इसलिए हमने किसी को पीएम पद के लिए मनोनीत तो नहीं किया है। लेकिन नीतीश निसंदेह प्रधानमंत्री पद के सबसे उपयुक्त दावेदार हैं।

Latest India News