1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, JDU विधायक दल के नेता चुने गए

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, JDU विधायक दल के नेता चुने गए

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की भारी मतों से जीत के बाद शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया

नीतीश ने दिया इस्तीफा,...- India TV Hindi
नीतीश ने दिया इस्तीफा, JDU विधायक दल के नेता चुने गए

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की भारी मतों से जीत के बाद शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया और 15वीं विधानसभा भंग करने की अनुशंसा की।

इसके बाद राज्य में सत्तारूढ़ जेडीयू के नवनिर्वाचित विधायकों की एक बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। राज्यपाल कोविंद से मुलाकात के बाद नीतीश ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने राज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया और 15वीं विधानसभा भंग करने के राज्य मंत्रिमंडल के फैसले से अवगत कराया। राज्यपाल ने उन्हें राज्य में नई सरकार बनने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को कहा है।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यहां मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें राज्यपाल से 15वीं विधानसभा को भंग करने की अनुशंसा से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

नीतीश की राज्यपाल से मुलाकात और उन्हें इस्तीफा सौंपे जाने के करीब दो घंटे बाद जेडीयू के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई, जिसमें उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, "अब यह औपचारिकता भी पूरी हो गई।" नीतीश 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। उनके साथ 36 सदस्यीय मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शपथ लेंगे।

गौरतलब है कि 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा के चुनाव में महागठबंधन में शामिल आरजेडी 80 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जबकि जेडीयू ने 71 सीटों पर जीत दर्ज की है और कांग्रेस के खाते में 27 सीटें आई हैं।

जेडीयू सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में 16 मंत्री लालू प्रसाद के राजद से, 15 मंत्री जेडीयू से और पांच मंत्री कांग्रेस से होंगे।

Latest India News