1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी को बिहार के 50 लाख लोग भेजेंगे अपना DNA सैंपल: नीतीश कुमार

PM मोदी को बिहार के 50 लाख लोग भेजेंगे अपना DNA सैंपल: नीतीश कुमार

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के DNA वाले बयान के खिलाफ CM नीतीश कुमार और लालू यादव कल से 'शब्द वापसी' का साझा अभियान चलाएंगे। नीतीश कुमार ने PM मोदी पर हमला करते हुए कहा

'PM मोदी को बिहार के 50...- India TV Hindi
'PM मोदी को बिहार के 50 लाख लोग भेजेंगे अपना DNA सैंपल'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के DNA वाले बयान के खिलाफ CM नीतीश कुमार और लालू यादव कल से 'शब्द वापसी' का साझा अभियान चलाएंगे। नीतीश कुमार ने PM मोदी पर हमला करते हुए कहा कि, 'DNA टेस्ट्स के लिए अपना सैंपल भी मोदी जी को भेजेंगे।' गांधी मैदान में होगी स्वाभिमान रैली। 29 अगस्त को पटना में समाप्त होगी लालू-नीतीश की मुहिम।  

नीतीश ने PM मोदी के DNA वाले बयान को बिहार की अस्मिता से जोड़ दिया। साथ ही चिट्ठी लिखकर शब्द वापसी की मांग की है। 'शब्द वापसी' में बिहार के 50 लाख लोग हस्ताक्षर अभियान से जुड़ेंगे।

CM नीतीश ने दावा करते हुए कहा कि, इस अभियान को बिहार के हर घर तक ले जाएंगे। साथ ही राज्य के 4 से 5 क्षेत्रों में स्वाभिमान रैलियां भी आयोजित करेंगे।

नीतीश ने ट्वीट कर कहा, 'DNA पर मोदीजी का वक्तव्य बिहार और बिहार के लोगों का अपमान हैं। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरी है। अब इस विषय का फैसला जनता की अदालत में होगा।' साथ ही आगे कहा, 'शब्दवापसी के इस महाअभियान में कम से कम 50 लाख बिहार के लोग हस्ताक्षर अभियान से जुड़ेंगे और DNA टेस्ट्स के लिए अपना सैंपल भी मोदीजी को भेजेंगे।'

Latest India News