नई दिल्ली: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना का गांधी मैदान पूरी तरह से तैयार है। आज दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आपको बता दें कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को महाजीत दिलाकर एक बार फिर से नीतीश बाबू को मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने इस बार का चुनाव महागठबंधन के बैनर तले लड़ा था जिसमें लालू यादव की पार्टी आरजेडी और कांग्रेस भी शामिल थी।
नीतीश कुमार पांचवीं बार-
साल 1974 से राजनीति का ककहरा सीखने वाले नीतीश कुमार अब पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार राज्य में अपनी सुशासन छवि के कारण एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के जादू के आगे 21 साबित हुए हैं और उन्होंने लालू प्रसाद यादव के साथ मिलकर अमित शाह के पूरे गणित को चालाकी के साथ फेल कर दिया है।
| साल |
मुख्यमंत्री |
दिन |
| 3 मार्च 2000-10 मार्च 2000 |
नीतीश कुमार |
7 दिन |
| 24 नवंबर 2005-24 नवंबर 2010 |
नीतीश कुमार |
बिहार के 31वें मुख्यमंत्री |
| 26 नवंबर 2010 से17 मई 2014 |
नीतीश कुमार |
बिहार के 32वें मुख्यमंत्री |
| 22 फरवरी 2015 से अब तक |
नीतीश कुमार |
बिहार के 34वें मुख्यमंत्री |
Latest India News