नई दिल्ली/लखनऊ: समाजवादी पार्टी में सुलह के आसार अब खत्म हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह ने चुनाव चिन्ह साइकिल पर अपना दावा ठोकते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। उधर, शिवपाल यादव आजम खान के घर पहुंच चुके हैं।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले शिवापाल यादव भी अखिलेश यादव के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। हालांकि बातचीत का कोई ब्यौरा नहीं मिल पाया है। इससे पहले दिल्ली से वापस लौटने पर पिता की अगवानी के लिए अखिलेश लखनऊ एयरपोर्ट जाना चाहते थे लेकिन उन्हें जैसी ही पता चला कि मुलायम सिंह के साथ अमर सिंह भी हैं उन्होंने एयरपोर्ट जाने का फैसला टाल दिया।
वहीं अमर सिंह ने भी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वे अखिलेश की उन्नति की राह में कभी बाधा नहीं बनेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि किसी की हैसीयत का अंदाजा सत्ता और संख्या बल से नहीं लगाना चाहिए। अमर सिंह ने कहा कि जिस चाचा के घर उनका पालन पोषण हुआ आज वही उनके सबसे बड़े विरोधी हो गए।
Latest India News