1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रविशंकर प्रसाद ने कहा, यूपी में उद्योगपतियों को डर लगता है

रविशंकर प्रसाद ने कहा, यूपी में उद्योगपतियों को डर लगता है

बिहार की राजधानी पटना में डिजिटल रिसर्च सेंटर की शुरुआत करने पहुंचे केन्द्रीय क़ानून और आइटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यूपी में उद्योगपतियों को डर लगता है और इसी कारण नोएडा के आगे उद्योग नहीं लग रहे हैं।

Ravi Shankar Prasad | PTI File Photo- India TV Hindi
Ravi Shankar Prasad | PTI File Photo

पटना: बिहार की राजधानी पटना में डिजिटल रिसर्च सेंटर की शुरुआत करने पहुंचे केन्द्रीय क़ानून और आइटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यूपी में उद्योगपतियों को डर लगता है और इसी कारण नोएडा के आगे उद्योग नहीं लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में 2 साल में 72 मोबाइल फैक्ट्री लगीं जिसमे सिर्फ नोएडा में 22 फैक्ट्रियां हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब मैंने पता किया कि इसके आगे क्यों नहीं फैक्ट्री लग रही है तो पता चला कि उद्योगपतियों को डर लगता है। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सवाल किया कि वे बताएं कि आखिर आगरा, मेरठ, कानपुर, लखनऊ, काशी और इलाहबाद में फैक्ट्रियां क्यों नहीं लग रही हैं और लोग निवेश क्यों नहीं कर रहे हैं? 

अखिलेश यादव के बयान कि नेता सिर्फ पूरी-जलेबी खाने यूपी आते हैं का जिक्र करने पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमलोग जनता के साथ बेंच पर बैठकर पूरी-जलेबी खाते हैं पर अखिलेश जी यह बता दें कि पिछले 5 साल में एक भी बड़ा निवेश क्यों नहीं यूपी में हो पाया।

Latest India News