1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हरियाणा के एक पूर्व मुख्यमंत्री जेल में, दूसरे जेल जाने की तैयारी में: CM खट्टर

हरियाणा के एक पूर्व मुख्यमंत्री जेल में, दूसरे जेल जाने की तैयारी में: CM खट्टर

खट्टर ने दावा किया, कांग्रेस शासन के दौरान हुआ कुछ घोटाला अब उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के जरिए उजागर हो रहा है...

<p>manohar lal khattar</p>- India TV Hindi
manohar lal khattar

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज अपने पूर्ववर्ती भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री जेल की हवा खा रहे जबकि एक जेल जाने की तैयारी में हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक जींद जिले के सफीदों में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम के दौरान खट्टर ने यह टिप्पणी की। कांग्रेस नेता हुड्डा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, ‘‘एक पूर्व मुख्यमंत्री (ओमप्रकाश चौटाला) जेल की हवा खा रहे (शिक्षक भर्ती घोटाले में), दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री जेल जाने वाले हैं।’’

खट्टर ने कल भी एक कार्यक्रम में कांग्रेस के शासनकाल में हुए विभिन्न कथित घोटाले के लिए हुड्डा पर हमला किया।

उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस शासन के दौरान हुआ कुछ घोटाला अब उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के जरिए उजागर हो रहा है।’’

Latest India News