A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रालोद के इफ्तार में फिर दिखी गैर भाजपाई दलों की एकजुटता

रालोद के इफ्तार में फिर दिखी गैर भाजपाई दलों की एकजुटता

सपा, बसपा और कांग्रेस के शीर्ष नेता हालांकि इफ्तार से दूर रहे लेकिन इन पार्टियों के प्रदेश स्तर के नेता तथा राजद, राकांपा और माकपा के नेता इसमें शामिल हुए...

<p>rld iftar party</p>- India TV Hindi
rld iftar party

लखनऊ: गैर भाजपाई दलों की एकजुटता आज फिर देखने को मिली जब रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की ओर से शाम को आयोजित इफ्तार पार्टी में कई विपक्षी दलों के नेता जुटे। सपा, बसपा और कांग्रेस के शीर्ष नेता हालांकि इफ्तार से दूर रहे लेकिन इन पार्टियों के प्रदेश स्तर के नेता तथा राजद, राकांपा और माकपा के नेता इसमें शामिल हुए।

रालोद प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और इसी पार्टी से सुनील सिंह साजन एवं राजेश यादव, कांग्रेस के सिराज मेंहदी, सुरेन्द्र सिंह राजपूत और जीशान हैदर शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि राजद और राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष क्रमश: अशोक सिंह और रमेश दीक्षित तथा माकपा के प्रेमनाथ राय भी मौजूद थे।

इससे पहले जयंत ने पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद तबस्सुम हसन के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की।

Latest India News