बेंगलुरु: कर्नाटक में आज एचडी कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। उनके साथ कांग्रेस के जी परमेश्वर ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। लेकिन सुर्खियों में वो तस्वीर है जो कर्नाटक के मंच पर लामबंद विपक्ष ने शपथग्रहण के बाद खिंचवाई। सोनिया, राहुल, ममता, माया, अखिलेश, शरद सब इस तस्वीर में एक साथ दिख रहे थे। बड़ा सवाल ये है कि ये कब तक ऐसे एक साथ दिखेंगे।
कर्नाटक में ट्रेलर दिखा, क्या पूरी 'फिल्म' भी दिखाई देगी?
यह 2019 के लिए एक शुरूआत है जिसका मिशन और टारगेट सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की सरकार है। कांग्रेस के साथ देशभर की कई क्षेत्रीय पार्टियां आज एक साथ एक मंच पर दिखीं। उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम तक...हर राज्य के पार्टी के मुखिया आज कर्नाटक में कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में मौजूद रहे। मायावती के आस पास अखिलेश और ममता के करीब लेफ्ट के दिग्गजों को देखकर एक बात तो तय है कि 2019 में मोदी के खिलाफ सारे विरोधी एक मंच पर आ सकते हैं।
rahul gandhi extends his best wishes to the newly sworn-in Karnataka CM kumaraswamy
साल 2014 में बीजेपी ने 428 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 282 सीटों पर जीत दर्ज की थी कई सीटों पर बीजेपी के विजेता उम्मीदवार को 50% से ज्यादा वोट मिले लेकिन जिस तरह से सभी क्षेत्रीय पार्टियां एकजुट हो रही हैं अपने आप को मजबूत करने में जुटी हैं इससे बीजेपी की सेहत पर कितना असर होगा ये तो आने वाला वक्त तय करेगा।