1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ओवैसी ने योगी की ताजपोशी को ‘गंगा जमुना तहजीब' पर हमला बताया

ओवैसी ने योगी की ताजपोशी को ‘गंगा जमुना तहजीब' पर हमला बताया

नई दिल्ली: योगी आदित्यनाथ के यूपी सीएम बनने के बाद ऑल इण्‍डिया मजलिस-ए-इत्‍तेहादुल मुस्‍लमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने योगी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि

Owaisi described the crowning of the yogi as an attack on...- India TV Hindi
Owaisi described the crowning of the yogi as an attack on Ganga Jamuna Tehzeeb

नई दिल्ली: योगी आदित्यनाथ के यूपी सीएम बनने के बाद ऑल इण्‍डिया मजलिस-ए-इत्‍तेहादुल मुस्‍लमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने योगी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह नरेंद्र मोदी का न्यू इंडिया विजन का एक हिस्सा है। अक्सर विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहे ओवैसी ने कहा कि उन्हें योह को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कोई हैरानी नहीं हुई।

ओवैसी ने योगी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले पर कहा कि यह फैसला भारत की सदियों पुरानी ‘गंगा जमुनी तहजीब' पर हमला है। ओवैसी ने बताया, ‘‘यह मोदीजी और भाजपा का ‘न्यू इंडिया' है। लेकिन यह जरा भी चौंकाने वाला नहीं है। समाजवादी पार्टी जब सत्ता में थी तो उसने मुस्लिमों को धोखा दिया। अब हम खास वर्ग के विकास का मॉडल देखेंगे। वे इसी ‘विकास' की बातें तो करते हैं।'

गौरतलब है कि बीते शनिवार भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री चुने गए। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में बीते शनिवार उनके नाम का ऐलान हुआ। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बताया कि योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया।

Latest India News