1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शहनवाज बोले कि, "पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्टरी बन गया है''

शहनवाज बोले कि, "पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्टरी बन गया है''

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आज आरोप लगाया कि पाकिस्तान भारत में चरमपंथ को बढावा दे रहा है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्टरी बन गया है। कश्मीर में हाल में अशांति को पाकिस्तान ने भड़काया है।

shahnawaz hussain- India TV Hindi
shahnawaz hussain

मथुरा: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आज आरोप लगाया कि पाकिस्तान भारत में चरमपंथ को बढावा दे रहा है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्टरी बन गया है। कश्मीर में हाल में अशांति को पाकिस्तान ने भड़काया है।

कश्मीर में ताजा स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, कश्मीर में धीरे धीरे स्थिति ठीक हो रही है क्योंकि सुरक्षा बल आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की तरफ से हाल में शीला दीक्षित को अपना उम्मीदवार घोषित करने से पैदा होने वाली चुनौतियों को उन्होंने तवज्जो नहीं दी।
उन्होंने कहा, कांग्रेस आगामी चुनावों में दोहरे अंक में नहीं पहुंचेगी और शीला दीक्षित की वही स्थिति होगी जैसी दिल्ली में हुयी थी।

Latest India News