1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पाकिस्तान को और कड़ा 'इंजेक्शन' देने की जरूरत: लालू यादव

पाकिस्तान को और कड़ा 'इंजेक्शन' देने की जरूरत: लालू यादव

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों से सेना के नाम पर राजनीति न करने की नसीहत देते हुए कहा कि पाकिस्तान को और कड़ा 'इंजेक्शन' देने की जरूरत है।

Lalu Prasad Yadav | AP File Photo- India TV Hindi
Lalu Prasad Yadav | AP File Photo

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों से सेना के नाम पर राजनीति न करने की नसीहत देते हुए कहा कि पाकिस्तान को और कड़ा 'इंजेक्शन' देने की जरूरत है। पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू ने ट्वीट किया, ‘सेना को सैल्यूट करता हूं। पाकिस्तान को और कड़ा इंजेक्शन देने की जरूरत है। सत्तापक्ष हो या विपक्ष, किसी को भी सेना के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।’

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लालू ने सैनिकों के दुख-दर्द समझने की बात करते हुए आगे लिखा, ‘सैनिकों के दुख-दर्द और हौसले को समझता हूं। वे सब गरीब, मजदूर, किसान व खेतिहर वर्गों के बेटे हैं। वे किसी को भी पराजित कर सकते हैं। जय जवान, जय किसान।’ लालू यहीं नहीं रुके। उन्होंने राजनीति दलों को नसीहत देते हुए आगे कहा, ‘सेना के नाम पर राजनीति मत करो। होर्डिग में तस्वीर लगानी है तो वीर शहीदों की लगाओ। सीमा पर जवान लड़ते हैं, किसी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं।’

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लॉन्च पैड्स को निशाना बनाने के लिए भारतीय सेना की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार लालू ने इस मामले में सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की है।

Latest India News