1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ग्रेटर नोएडा के बिसहड़ा में गोमांस विवाद पर पंचायत, हाई अलर्ट

ग्रेटर नोएडा के बिसहड़ा में गोमांस विवाद पर पंचायत, हाई अलर्ट

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बिसहड़ा गांव में गोमांस विवाद को लेकर सोमवार दोपहर बुलाई गई पंचायत के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और हाईअलर्ट जारी किया गया है। इसी

High Alert in Greater Noida- India TV Hindi
High Alert in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बिसहड़ा गांव में गोमांस विवाद को लेकर सोमवार दोपहर बुलाई गई पंचायत के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और हाईअलर्ट जारी किया गया है। इसी गांव में पिछले साल 28 सितंबर को मोहम्मद अखलाक नाम के व्यक्ति की गोमांस खाने के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद यहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी और देशभर में यह मुद्दा सुर्खियों में रहा।

मथुरा स्थित एक सरकारी फॉरेंसिक लैब की पिछले सप्ताह रिलीज हुई रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ित व्यक्ति के घर में पाया गया मांस गोमांस ही था।

इस रिपोर्ट के आने के बाद बिसहड़ा गांव के कुछ लोगों ने अखलाक के परिवार के खिलाफ गोहत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। कुछ ग्रामीणों और हिन्दू संगठनों ने अखलाक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए 17 लोगों को रिहा करने की मांग की है।

एक अधिकारी ने हालांकि आईएएनएस से कहा कि आरोपियों को सोमवार को फास्ट-ट्रैक अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उन पर आरोप तय किए जाएंगे। इस मामले में आरोपी एक किशोर को पहले ही उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है।

उत्तर प्रदेश प्रांतीय सशस्त्र पुलिस दल के जवान रविवार शाम से ही गांव में गश्त कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि पंचायत में कुछ हिन्दू संगठनों- विश्व हिन्दू परिषद (विहिप), राष्ट्रवादी प्रताप सेना, गोरक्षा दल तथा हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा शामिल होने की घोषणा के बाद यहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Latest India News