नई दिल्ली: सांसदों ने अपने वेतन और भत्तों में में 100 प्रतिशत वृद्धि की सिफारिश की है, साथ ही उन्हें लगता है कि अपने 'अच्छे रवैये' की वजह से वह इस बढ़ोतरी के लायक हैं। संसद के अगले सत्र में इस मुद्दे पर बिल पास होने की संभावना है। सांसदों का वेतन दोगुना करने का प्रस्ताव तैयार रखा हुआ है।
संसदीय समिति ने सांसदों का वेतन 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख करने की सिफारिश की है। साथ ही संसदीय क्षेत्र का भत्ता भी 45 हज़ार से 90 हज़ार करने की बात कही गई है। इस प्रस्ताव को माना गया तो सांसदों का वेतन और भत्ता एक लाख 40 हज़ार से बढ़कर कुल 2 लाख 80 हजार प्रतिमाह किया जा सकता है।
ऐसी उम्मीद है कि सांसदों के वेतन-भत्ते बढ़ाने संबंधी विधयक को संसद के अगले सत्र में पास किया जा सकता है। एक संसदीय समिति ने सुझाव दिया है कि सांसदों का वेतन 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख और संसदीय क्षेत्र से संबंधित भत्ता 45 हजार से बढ़ाकर 90 हजार कर देना चाहिए।
भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली समिति ने पेंशन में 75 फीसदी की वृद्धि करने की सिफारिश की है। 6 साल पहले सांसदों का वेतन-भत्ता बढ़ा था। संसद के समक्ष इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए भेजने से पहले सभी मंत्रालयों से इस पर राय लेने के लिए एक कैबिनेट नोट उनको भेजा गया है।
Latest India News