1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. VIDEO : देश पर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा : राजनाथ सिंह

VIDEO : देश पर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा : राजनाथ सिंह

नई दिल्‍ली: पंजाब के शहर पठानकोट में आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत के गहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ‘हम शांति चाहते हैं लेकिन भारत पर किसी भी प्रकार का आतंकी हमला

rajnath singh- India TV Hindi
rajnath singh

नई दिल्‍ली: पंजाब के शहर पठानकोट में आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत के गहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ‘हम शांति चाहते हैं लेकिन भारत पर किसी भी प्रकार का आतंकी हमला होगा तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे'। पटानकोट पर हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘आज सुबह तीन बजे पठानकोट में आतंकी हमला हुआ और हमारे सेना के जवान, एनएसजी और पंजाब पुलिस उसका मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं।‘

देश पर आतंकी हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘पाकिस्‍तान हमारा पड़ोसी देश है, पाकिस्‍तान हमारा पड़ोसी देश है,पाकिस्‍तान ही नहीं हम सभी पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं,हम शांति भी चाहते हैं लेकिन भारत पर किसी भी प्रकार का टेररिस्‍ट अटैक होगा तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।‘

सुबह 3 बजे हुआ हमला
पंजाब के पठानकोट में आज सुबह 3 बजे आतंकियों ने हमला किया,जिसके बाद आतंकियो और सेना के जवान,एनएसजी कमांडो,और पंजाब पुलिस ने संयुक्‍त रूप से ऑपरेशन चलाते हुए पांच घंटे में सभी आतंकियो को मार गिराया है।

मोदी नवाज की मुलाकात के सात दिन बाद 8 वें दिन हुआ आतंकी हमला
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब भारत पाक संबंध के बेहतर होने की उम्‍मीद की जा रही थी। गौरतलब है कि सात दिन पहले ही भारतीय प्रधानमंत्री और पीएम नवाज शरीफ की मुलाकात के बाद दोनों देशों में बेहतर संबंध की नई शुरुआत की उम्‍मीद की जा रही थी,लेकिन आतंकियों ने इस मुलाकात के सात दिन बाद ही भारत के पजांब प्रांत में आतंकी हमला कर दिया। भारत के प्रधानमंत्री मोदी और पाक पीएम नवाज शरीफ की मुलाकात 25 दिसंबर को हुई थी। आगे देखें VIDEO

 

 

Latest India News