1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अरुणाचल प्रदेश: पेमा खांडू ने ली CM पद की शपथ, चाउना बने डिप्टी सीएम

अरुणाचल प्रदेश: पेमा खांडू ने ली CM पद की शपथ, चाउना बने डिप्टी सीएम

इटानगर: अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद वह 12 सदस्यों वाले अपने नए कैबिनेट का गठन करेंगे। कांग्रेस की ओर से राज भवन में शपथ ग्रहण समारोह के

pema khandu- India TV Hindi
pema khandu

इटानगर: पेमा खांडू ने आज दोपहर 12 बजे अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल तथागत राय ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। उनके साथ ही कांग्रेस नेता चाउना मेन ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही 30 में से 24 बाग़ी विधायक वापस कांग्रेस में आ गए हैं। सभी सीनियर नेता, अधिकारी, विधायक और विपक्ष के सदस्य समारोह में मौजूद थे।

पेमा खांडू ने कल राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 6 महीने की राजनैतिक उथल पुथल के बाद अरुणाचल प्रदेश में एक स्थिर सरकार की सूरत नज़र आ रही है। कल खांडू ने भी मीडिया से कहा कि उन्होंने राज्यपाल के सामने 47 विधायकों के समर्थन के आधार पर सरकार बनाने का दावा पेश किया और उनसे कहा कि उन्हें शपथ दिलायी जाए।

बागी विधायकों की वापसी को देखते हुए कांग्रेस ने यह बड़ा कदम उठाया था। कल सीएम नबाम तुकी ने विधायक दल के नेता से इस्तीफा दिया था इसके बाद उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था।

इससे पहले शनिवार को सदन में शक्ति परीक्षण नहीं हो सका क्योंकि मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तुकी को दोपहर 1 बजे विधानसभा में बहुमत साबित करना था। उनके इस्तीफे के बाद पेमा खांडू कांग्रेस विधायक दल के नए नेता चुने गए और उन्हें 44 विधायकों ने समर्थन दिया है।

इस्तीफा देने के बाद नबाम तुकी विधायक दल के नए नेता पेमा खांडू के साथ कार्यकारी राज्यपाल तथागत रॉय से मिलने राजभवन पहुंचे। राज्यपाल के साथ दोनों की कुछ देर तक बातचीत हुई। इसके बाद कार्यकारी राज्यपाल तथागत रॉय ने नबाम तुकी का इस्तीफा मंजूर कर लिया।

Latest India News