1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली में नीतीश कुमार के कार्यक्रम में हंगामा

दिल्ली में नीतीश कुमार के कार्यक्रम में हंगामा

नई दिल्ली: बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज बिहार फाउंडेशन के दिल्ली चैप्टर को लॉन्च करने पहुंचे। इस मौके पर नीतीश कुमार के संबोधन के दौरान हंगामा हो गया और कुछ लोगों ने नीतीश कुमार

दिल्ली में नीतीश...- India TV Hindi
दिल्ली में नीतीश कुमार के कार्यक्रम में हंगामा

नई दिल्ली: बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज बिहार फाउंडेशन के दिल्ली चैप्टर को लॉन्च करने पहुंचे। इस मौके पर नीतीश कुमार के संबोधन के दौरान हंगामा हो गया और कुछ लोगों ने नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगाए।

श्रीराम सेंटर में बिहार फाउंडेशन के कार्यक्रम में नीतीश भाषण दे रहे थे, इसी दौरान हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने नीतीश को विकास विरोधी बताते हुए उन्हें पर्चे दिखाए और नारेबाजी की। इन सभी को बाहर कर दिया गया।

दिल्ली में रह रहे बिहार के कुछ लोगों को प्रवासी बिहार सम्मान पुरस्कार 2014 देकर नीतीश कुमार ने सम्मानित किया।

नीतीश ने कहा कि बिहार के लोग दिल्ली में काफी संख्या में रह रहे हैं। बिहार की मदद के लिए अब एक प्लेटफार्म मौजूद है। बाहर रहने वालों के लिए ये एक मौका है। बिहार का इतिहास गौरवशाली है। वो पूरे भारत का इतिहास है। हम उसी गौरव के स्थान को हासिल करेंगे।

पहले बिहारी लोगों को फब्तियां सुननी पड़ती थी। अब लोग सम्मान की नजर से देखते हैं। अपनी मेहनत, प्रतिभा के दम पर लोगों ने ये हासिल किया है। इसको बनाए रखा कीजिएगा। बिहार फाउंडेशन को ऐसा बनाइए कि बिहार के लोग धीरे-धीरे इससे जुड़ते जाएं।

Latest India News